बदायूं, सितम्बर 20 -- Badaun News: राधाष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति द्वारा पटेल नगर स्थित शिव मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सह विभाग संयोजिका के नेतृत्व में राधा रानी की विधिवत आरती एवं पूजन के साथ किया गया। जिला संयोजिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता ने कहा कि राधाष्टमी का पर्व हमें राधा रानी के प्रेम, त्याग, भक्ति और समर्पण के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में संस्कार, भक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। मातृशक्ति का उद्देश्य समाज में धार्मिक चेतना जागृत करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- Shamli News: राधाष्टमी पर जलालाबाद में राधा महोत्...