Badaun News: जिले में तेज आंधी संग झमाझम बारिश, पारा गिरा
बदायूं, अक्टूबर 8 -- Badaun News: जिले में कई दिनों की उमस भरी गर्मी के बाद अचानक तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। काफी देर तक हुई बरसात के बाद पारा लुढ़का और मौसम में ठंडक महसूस की गई। बारिश के चलते जिले के कई इलाकों में बिजली पूरी तरह से ठप हो गई। देर रात तक बारिश थमने के बाद भी शहर से लेकर देहात तक कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त नहीं हुई इससे लोग अंधेरे में डूबे रहे। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि तापमान स्थिर था तो लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही थी। मौसम पूरी तरह से सामान्य था और आसमान भी साफ था। दिन में गर्मी से लोग परेशान दिख रहे थे। इसी बीच शाम को करीब साढ़े छह बजे से अचानक मौसम बदला और आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाएं चलीं और बारिश शुरू हो गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.