बदायूं, अक्टूबर 18 -- Badaun News: जिले में दो दिन थमने के बाद फिर से डेंगू का कहर सामने आया है। वजीरगंज और अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र में डेंगू के छह मरीज सामने आए हैं। डेंगू के एक ही साथ छह मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा के होश उड़ गए हैं। जिले में मच्छरजनित बीमारियां फैली हुई हैं। दो दिन तक डेंगू की रिपोर्ट सामान्य रही। मगर, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया कि जिले में डेंगू के छह मरीज सामने आए हैं। अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिमर्रा भोजपुर में बुखार के तमाम मरीज सामने आए हैं जिसमें शुक्रवार को की गई जांच के दौरान डेंगू के तीन और मरीज सामने आए।इसके अलावा अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव उलैया में जांच के दौरान दो और मरीज डेंगू के पाए गए। उनको स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवाएं दी गईं। इसके अलावा वजीरग...