बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: जिले भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोंल्लास से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर स्थापित गांधी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान गांधी एवं शास्त्री द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने पर जोर दिया गया। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम अवनीश राय ने ध्वजारोहण किया। यहां राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान हुआ। डीएम एवं अन्य अधिकारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किये। डीएम ने शुभकामनाएं देते हुये कहा कि गांधी जी के जीवन दर्शन पर हमें अनुसरण करना चाहिये। स्वदेशी अपनाकर सर्वोदय की कल्पना को चरितार्थ किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Etah News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-लाल बहादुर शास...