Badaun News: जिले के सरकारी अस्पतालों का हाल देखने पहुंची एसआरएम टीम
बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: जिले के सरकारी अस्पतालों का हाल जानने के लिए शासन के निर्देश पर मुरादाबाद से टीम पहुंची। मुरादाबाद से आई टीम ने शहर के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। सबसे पहले टीम जिला महिला अस्पताल पहुंची जहां पर अल्ट्रासाउंड यूनिट, पैथोलॉजी लैब के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को परखा। इसके बाद टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्केन यूनिट का बारीकी से निरीक्षण किया। यहां पर दवाओं का स्टॉक भी देखा। कई घंटों तक चले निरीक्षण के दौरान शहर के दो अर्बन हेल्थ सेंटर भी चेक किए गए। शासन ने एक दूसरे के जिलों में मौजूद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चेक करने के लिए अलग-अलग जिलों की टीमों को एक दूसरे जिले में भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को दी जाने वाली सुविध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.