Badaun News: जिला स्तरीय कमेटी करेगी अब मनरेगा में शिकायत की जांच
बदायूं, अगस्त 31 -- Badaun News: बदायूं। कादरचौक ब्लॉक के बीडीओ द्वारा डीएम के यहां से गये शिकायती पत्र की जांच खुद न करके उसी ग्राम पंचायत के सचिव से कराने के मामले में अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। इस मामले की जांच अब जिला स्तरीय कमेटी गठित कर कराने की बात कही गयी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी। कादरचौक ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत चौड़ेरा के मजरा किशुपुरा के हरीओम चंद्र ने 11 अगस्त को डीएम अवनीश राय को शिकायती पत्र दिया था। शिकायत में मनरेगा के तहत कराये गये दो कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं एवं गड़बड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने डीएम को दिये पत्र में बताया कि पहला कार्य 4,48,867.49 लाख से गौरी के घर से गंगाराम के घर तक एवं दूसरा कार्य 5,15,786.85 लाख का बजट खर्च कर नरेंद्र के घर से गौरी के घर तक कराया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.