Badaun News: जिला बार परिसर में 12 से बनेगी सीसी: महेश
बदायूं, नवम्बर 7 -- Badaun News: सदर विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता द्वारा विधायक निधि से जिला बार परिसर में पुराने डीएसओ कार्यालय से लाल गेट तक करीब 12 लाख की लागत से सीसी का शिलान्यास किया गया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और आमजन को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता है। जिला बार परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसी उद्देश्य से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी विधायक निधि से कचहरी परिसर में सीसी सड़क निर्माण का कार्य कराया जा चुका है। अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.