Badaun News: जिला अस्पताल में भीड़, 1500 मरीज पहुंचे
बदायूं, अक्टूबर 13 -- Badaun News: जिले में संक्रामक रोग फैले हुए हैं। मौसमी बीमारियां भी फैल रही हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गांव देहात में एनएचएम कर्मियों के धरना प्रदर्शन के चलते सीएचसी पर मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। इस वजह से बड़ी संख्या में मरीज जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों में सबसे ज्यादा वायरल फीवर के मरीज हैं। हालांकि जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार के मरीजों को अलग से विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि संक्रमक एक दूसरे में न फैले। रविवार को अवकाश होने की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी बंद थी। सोमवार को ओपीडी खुली तो सुबह से ही मरीजों की लाइन लगना शुरू हो गई। कुछ ही देर में ओपीडी काउंटर पर मरीजों की भीड़ बढ़ती गई तो लाइन गेट से बाहर सड़क तक आ गई। यहां काफी देर तक ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.