बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: जिला अस्पताल में पुराने हो चुके चिकित्सा उपकरण बदले जाएंगे। काफी समय से खराब होते जा रहे उपकरणों की वजह से चिकित्सों को मरीज को देखने में समस्या होती थी। इसको ध्यान में रखते हुए शासन ने सभी उपकरणों की सूची मांगी है। इसके साथ ही जो चिकित्सा उपकरण मौजूद नहीं है उनकी भी लिस्ट मांगी गई है, ताकि उनको भी भेजा जा सके। शासन के निर्देश पर तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी जल्द ही सभी चिकित्सा उपकरणों की जांच कर उनकी सूची सीएमएस के माध्यम से शासन को भेजेगी। जिला अस्पताल में डेंटल विभाग से लेकर इमरजेंसी और रेडियोलॉजी तक कई चिकित्सा उपकरण काफी पुराने हो चुके हैं तो कई की दरकार है। तमाम चिकित्सा उपकरण यहां पहले से ही नहीं हैं इसलिए मरीजों की जांच और इलाज में भी दिक्कतें आती हैं। मरीजों की समस्या को देखते हु...