बदायूं, सितम्बर 4 -- Badaun News: जिला अस्पताल के गेट पर दोनों ओर अतिक्रमण होने की वजह से गेट पर दिन भर जाम लगा रहता है। इस वजह से वहां एंबुलेंस जाम में फंसती हैं तो मरीज और तीमारदारों के वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। इस समस्या को देखते हुए जिला अस्पताल के सीएमएस ने नगर पालिका ईओ को पत्र भेजते हुए अतिक्रमण हटाए जाने को कहा है। जिला अस्पताल के गेट के आसपास काफी समय से अतिक्रमण है। यहां पर दोनों ओर डग्गामार वाहन चालक खड़े रहते हैं तो तमाम ठेला और खोमचा वाले वहां दिन भर रोड को घेरे रहते हैं। यहां से रोडवेज बस गुजरती हैं तो तमाम अन्य वाहन भी निकलते हैं। ऐसे में जिले भर से मरीजों को लेकर यहां सरकारी एंबुलेंस भी आती हैं。

समस्या का समाधान मगर, अतिक्रमण की वजह से अस्पताल गेट पर कई बार जाम लग जाता है। इसमें एंबुलेंस फंसती हैं जिससे गंभीर मरीजों क...