Badaun News: जिला अस्पताल के गेट पर ई रिक्शा वालों का हो चुका है पूरी तरह से कब्जा
बदायूं, अक्टूबर 16 -- Badaun News: जिला अस्पताल के गेट पर ई रिक्शा वाले आए दिन जाम लगा रहे हैं। वह अस्पताल गेट से लेकर आधी सड़क तक बेतरतीब तरीके से अपने ई रिक्शा को खड़ा रखते हैं, इस वजह से वहां से गुजरने वाले वाहन चालक ई रिक्शा वालों को हटवाते हैं, लेकिन वह नहीं हटते हैं। इस वजह से वहां दोपहर तक कई बार जाम लगता है। जाम की सूचना यातायात निरीक्षक को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर यातायात पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने की वजह से वह ई रिक्शा चालक बेखौफ तरीके से यहां अवैध स्टैंड बनाए हुए हैं। बात अस्पताल प्रबंधन की करें तो उनका कहना है कि अस्पताल गेट से अंदर ही गार्डों को वाहन सही खड़े कराने का जिम्मा है। अस्पताल गेट से बाहर उनकी जिम्मेदारी तय नहीं है।
अस्पताल गेट पर ई-रिक्शा से जाम बुधवार को सुबह से ही ई रिक्शा चालक अस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.