Badaun News: जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़, लगी लंबी लाइन
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: बदायूं। मौसम में बदलाव के साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। वहीं, मलेरिया और डेंगू के लक्षण वाले मरीज भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने मरीजों की जांच कराकर रिपोर्ट के आधार पर उपचार कराने की सलाह दी। दोपहर 12 बजे तक 1200 लोगों के पर्चा बन चुके थे। सुबह से ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पर्चा बनवाने से लेकर डॉक्टरों को दिखाने और दवा लेने के लिए मरीजों को कतार में लगना पड़ा। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मौसमी बीमारियों से परेशान नजर आए। कई मरीजों ने बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द और गले में खराश की शिकायत की। मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच डॉक्टरों ने लक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.