Badaun News: जिला अस्पताल की आईसीयू में स्टाफ ने लगाया ताला
बदायूं, सितम्बर 15 -- Badaun News: जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तैनात स्टाफ का तबादला होने के बाद वहां नए स्टाफ की तैनाती होनी थी। मगर, तैनाती से पहले ही वहां मौजूद एक स्टाफ नर्स ने आईसीयू वार्ड में ताला डाल दिया। मामला सीएमएस तक पहुंचा तो उन्होंने संबंधित मैटर्न का स्पष्टीकरण मांगते हुए आईसीयू का ताला खुलवाया। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में तीन स्टाफ नर्स के अलावा अन्य स्टाफ की तैनाती रहती थी। इस बीच पता चला कि वहां पर तैनात स्टाफ नर्स का तबादला हो गया। उनका तबादला होने के बाद एक स्टाफ नर्स को वहां तैनात किया गया। ऐसे में वहां कोई स्टाफ न होने की वजह से स्टाफ ने आईसीयू में ताला डाल दिया। इस बात की जानकारी सीएमएस को हुई तो उन्होंने संबंधित का जवाब तलब किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.