Badaun News: जाटी गांव में बनने के साथ ही टूटने लगा पंचायत घर
बदायूं, अक्टूबर 26 -- Badaun News: दातागंज। उसावां ब्लॉक के गांव जाटी में बनने के साथ ही महज तीन महीने में ही पंचायत घर की दीवारें टूटने लगी हैं। इससे निर्माण कार्य में इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू हुआ था तो ग्रामीणों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी, लेकिन उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया गया। अब बनने के कुछ ही महीने में दीवारों से प्लास्टर छूटकर गिर रहा है तो ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की है। जाटी गांव में तीन महीने पहले पंचायत घर का निर्माण हुआ था। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो उसमें निर्माण सामगी मानक के अनुसार नहीं लगाई जा रही थी। इसकी शिकायत उन्होंने जिम्मेदारों से की थी, लेकिन उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.