बदायूं, नवम्बर 15 -- Badaun News: बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर ईखखेड़ा गांव के पास शनिवार दोपहर सड़क पार कर रहे पांच वर्षीय मासूम को बचाने के प्रयास में पिकअप और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान बच्चा पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। संभल जनपद के सिहोरी गांव निवासी राजू का पांच वर्षीय बेटा कार्तिक अपनी मां अंशु दीक्षित के साथ ईखखेड़ा गांव स्थित ननिहाल आया था। शुक्रवार रात उसके नाना शंकर लाल दीक्षित के घर जागरण का आयोजन था। शनिवार दोपहर करीब दो बजे कार्तिक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पिकअप चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। अचानक सामने से ट्रैक्टर आ गया और दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हाद...