बदायूं, सितम्बर 1 -- Badaun News: बदायूं। कार के खरीद-बिक्री के रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खाने वाली महिला एसएसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने हालत खतरे से बाहर बताई है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विवाद का कारण सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मीरा सराय में कार के खरीद-बिक्री के रुपये को लेकर अरुण सक्सेना और कांशीराम कॉलोनी निवासी विपिन शर्मा के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट के आरोप लगाए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग में कार्रवाई की थी। विवाद के बाद अरुण की मां नीता उर्फ विनीता ने विपिन शर्मा पर रुपये वापस न...