Badaun News: जलभराव से बेहाल मार्ग, बच्चों का निकलना दूभर जलभराव से बेहाल मार्ग, बच्चों का निकलना दूभर
बदायूं, अक्टूबर 31 -- Badaun News: मोजुमपुर छज्जू से शिकरापुर जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। मोजुमपुर छज्जू के प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पर भरे गंदे पानी और कीचड़ से स्कूली बच्चों का निकलना दूभर हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को भी हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी जमा रहता है। मच्छरों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। ब्लॉक और जिला स्तर पर कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.