Badaun News: जलभराव से नाराज वकीलों व बैनामा लेखकों का प्रदर्शन
बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील परिसर की मुख्य सड़क पर लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर वकीलों और बैनामा लेखकों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। अधिकारियों से जल निकासी की व्यवस्था के स्थायी समाधान कराने की मांग की। बैनामा लेखक मुकेश कुमार शर्मा ने कहा कि तहसील परिसर की मुख्य सड़क पर लंबे समय से पानी भरा रहने के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान मुकेश शर्मा, अनूप सक्सेना, संजीव शर्मा, महावीर शाक्य, अरुण कुमार उदय, कन्हैयालाल शाक्य, विनय सागर सहित कई अधिवक्ता एवं बैनामा लेखक मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था कर तहसील परिसर की मुख्य सड़क को जलभराव से मुक्त कराने की मांग की। इधर एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जलभराव की समस्या उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.