Badaun News: जलभराव और गंदगी पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
बदायूं, अगस्त 10 -- Badaun News: अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बैरमई खुर्द में कई महीनों से सड़क पर जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाराज ग्रामीणों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समय से पानी भरा होने के कारण कीचड़ और गंदगी फैल गई है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बीडीओ अंबियापुर शैली गोविल ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.