Badaun News: जर्जर बिजली लाइन में फॉल्ट, तारों में लगी आग, सप्लाई ठप
बदायूं, सितम्बर 14 -- Badaun News: नगर के मोहल्ला संख्या आठ स्थित गल्ला गोदाम के पास सोमवार को ट्रांसफार्मर से जुड़ी पुरानी बिजली लाइन में अचानक फॉल्ट हो गया। तेज स्पार्किंग के बाद तारों में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। फॉल्ट के कारण पूरे मोहल्ले की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। स्थानीय निवासी राहुल सक्सेना ने बताया कि ट्रांसफार्मर के आसपास की बिजली लाइनें काफी पुरानी और जर्जर हैं। ढीले तारों में आए दिन फॉल्ट होने से घंटों बिजली गुल रहती है। भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंकज सक्सेना ने बताया कि जर्जर लाइन को लेकर कई बार अधिकारियों से लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने पुरानी लाइन हटाकर नई लाइन डालने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.