Badaun News: जरूरी फोटो--योग निरोगी रहने का सर्वोत्तम माध्यम
बदायूं, अगस्त 5 -- Badaun News: बदायूं। इनर व्हील क्लब द्वारा मंगलवार के लिये केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। क्लब अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी ने दैनिक जीवन में योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को योग कराया गया। बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह पढ़ाई के तनाव को दूर करने और एकाग्रता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम है। प्रधानाचार्य कविता रस्तोगी ने कहा कि योग निरोगी रहने का सर्वोत्तम माध्यम है। पीडीसी साधना रस्तोगी ने योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। क्लब सदस्य अंजलि, मंजुल शंखधार, अंजना रस्तोगी, सरोज रस्तोगी, करुणा रस्तोगी, कुसुम रस्तोगी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.