बदायूं, अगस्त 15 -- Badaun News: बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने शुक्रवार के लिये राजकीय हाईस्कूल जरीफपुर गढ़िया के निर्माण कार्य भूमि पूजन कर शुरू करा दिया। विधायक ने कहा कि यह स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में उजियारा करेगा। विधायक कार्यदायी संस्था को निर्धारित अवधि में स्कूल तैयार करने को कहा है। विधायक ने कहा कि स्कूल निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के प्रयास से जरीफपुर गढ़िया में राजकीय हाईस्कूल के लिये स्वीकृति मिली। विधायक ने भूमि पूजन कर काम भी शुरू करा दिया है। राजकीय हाईस्कूल की स्वीकृति जरीफपुर गढ़िया सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विद्यालय निर्माण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता तिलक सिंह द्वारा विधायक से मांग की गयी थी, इसके लिये तिलक ने लिखित में भी पत्राचार...