Badaun News: जरीफनगर पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप
बदायूं, सितम्बर 27 -- Badaun News: दहगवां। जरीफनगर पुलिस की कार्यशैली को लेकर भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में किसान नेता पुलिस पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सुनवाई नहीं हुई तो जरीफनगर थाने के सामने धरने पर बैठेंगे। किसान नेता ने मामले की शिकायत एसएसपी से करने की बात भी कही है। वायरल वीडियो के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में ठाकुर धर्मेंद्र सिंह पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अपनी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके मामले में गलत तरीके से मुकदमा दर्ज किया है। किसान नेता ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.