Badaun News: जरीफनगर क्षेत्र में हुई चोरियां में पुलिस के हाथ खाली
बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: दहगवां, संवाददाता। जरीफनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत बनी हुई है। बीते 20 दिनों में दहगवां समेत कई स्थानों पर चोर वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। कई घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। दहगवां कस्बे में एक किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में चोर दुकान के भीतर चोरी करते दिखाई दे रहे हैं। यह बीते 20 दिनों में दहगवां कस्बे में दूसरी चोरी की घटना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाओं से व्यापारियों और ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।एक जुलाई को दहगव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.