बदायूं, सितम्बर 16 -- Badaun News: कादरचौक। क्षेत्र के गांव गंगपुर पुख्ता निवासी बागेश पुत्र श्रीराम लड़ैते ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर जमीन पर कब्जे और निर्माण की शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि परिवार के ही कुछ लोग दबंगई के बल पर उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। विरोध करने पर उसके पिता के साथ मारपीट की कोशिश की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद भी निर्माण का काम जारी रखा गया।पीड़ित ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर वह पहले लेखपाल, थाना कादरचौक और तहसील दिवस में भी शिकायत कर चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उसका आरोप है कि परिवार के लोग दबंगई के चलते उसकी जमीन पर कब्जा कर निर्माण करा रहे हैं। इससे परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई है। बागेश ने एसएसपी से मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज करने और ...