बदायूं, सितम्बर 5 -- Badaun News: जमीन पर कब्जे और निर्माण शुरू किए जाने का मामला सामने आया है। पूर्व चेयरमैन के बेटे सलीम उद्दीन नम्बरदार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रुकवाने और जमीन की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि जमीन संयुक्त है और अभी परिवार में उसका बंटवारा नहीं हुआ है। मामला अलापुर थाना क्षेत्र का है। कस्बा निवासी सलीम उद्दीन नम्बरदार पुत्र शकील उद्दीन ने थानाध्यक्ष को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि अलापुर में उनकी करीब 11 बिस्वा जमीन स्थित है। यह जमीन अभी परिवार के बीच बंटवारे में नहीं आई है और संयुक्त है। सलीम उद्दीन ने बताया कि वह बीमारी के इलाज के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान जमीन पर भवन निर्माण शुरू करा दिया गया। वापस लौटने पर उन्हें निर्माण कार्य की जानकारी मिली। उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण रुकवान...