Badaun News: जमीन गिरवी रखकर लौट रहे व्यक्ति को पीटा, बाइक तोड़ी
बदायूं, अक्टूबर 12 -- Badaun News: जमीन गिरवी रखकर एक लाख रुपये लेकर लौट रहे व्यक्ति को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों के पास तमंचे और चाकू भी थे। मारपीट के दौरान एक लाख रुपये गिर गए और बाइक तोड़ दी गई। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सहसवान थाना क्षेत्र के रसूलपुर बेला गांव निवासी सोमवती ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके पति छत्रपाल 31 अगस्त की शाम करीब सात बजे धापड़ निवासी वीरेंद्र से जमीन गिरवी रखकर एक लाख रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। धापड़ और रसूलपुर बेला के बीच पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे भूपेंद्र सिंह, गौतम, मुनीश, अर्जुन, ढाल सिंह, अमर सिंह, अनिल, मनोज, अमित, बृजेश और बादाम ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों, तमंचों और चाकू से हमला कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.