Badaun News: जमीन के विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल
बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: उझानी। गांव रफई नगला में जमीन की मेड़ काटकर अधिक हिस्सा जोतने के विरोध पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पिता और उनके दो पुत्र घायल हो गए। गांव के ओमपाल का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने मेड़ काटकर जमीन का हिस्सा भी जोत लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने ओमपाल और उनके पुत्र शैलेंद्र व नीरज को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटकर घायल कर दिया। ओमपाल ने तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.