बदायूं, जुलाई 12 -- Badaun News: सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के कस्बा बगरैन में शनिवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। निर्माणाधीन मकान की नींव उखाड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते बढ़ गया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो बाद में तीखी नोकझोंक में बदल गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। बाद में डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...