Badaun News: जमीन का रकबा कम निकला, 2.70 लाख रुपये वापस न करने पर मुकदमा
बदायूं, नवम्बर 28 -- Badaun News: बदायूं। जमीन का रकबा तय माप से कम निकलने पर बयाने के 2.70 लाख रुपये वापस नहीं करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री से की गई शिकायत पर इस्लामनगर थाना पुलिस ने कुंदावली गांव निवासी ओमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के कुंदावली गांव निवासी सुकपाल ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर बताया कि नौ जुलाई 2026 को उन्होंने गांव के ही ओमवीर पुत्र नत्थू लाल से सड़क किनारे स्थित जमीन का सौदा पांच लाख 80 हजार रुपये में तय किया था। सौदा तय होने पर उन्होंने ओमवीर को बयाने के तौर पर दो लाख 70 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद जमीन की पैमाइश कराई गई तो उसका रकबा तय माप से कम निकला। इस वजह से जमीन का सौदा पूरा नहीं हो सका। दोनों पक्षों के बीच गांव के सम्मानित लोगों की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.