Badaun News: जमानत पर छूटे आरोपी ने साथियों संग निकाला जुलूस, महिला को धमकाया
बदायूं, नवम्बर 16 -- Badaun News: बदायूं। जमानत पर जेल से छूटने के बाद आरोपी ने साथियों के साथ महिला के घर के सामने गाड़ियों का काफिला निकालकर कथित तौर पर धमकाया। इस दौरान भड़काऊ नारे लगाने और आतिशबाजी करने का भी आरोप है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरनातकिया निवासी भूरी पत्नी राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने वर्ष 2025 में मारपीट और जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल हो चुका है। मुकदमे का आरोपी कामिल पुत्र इसरार उर्फ बुंदू जमानत पर जेल से छूटकर 13 नवंबर को सहसवान पहुंचा। आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ गाड़ियों का काफिला लेकर महिला के घर के सामने से निकला। इस दौरान नारेबाजी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.