Badaun News: जगत पीपरी में स्वास्थ्य टीम ने घर-घर देखे मरीज
बदायूं, अक्टूबर 9 -- Badaun News: इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में डेंगू, बुखार फैलने की सूचना मिलने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंचीं। टीमों ने गांव में जाकर घर-घर मरीजों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग के दौरान जो भी बुखार के मरीज थे उनको दवाएं दी गईं। गांव में मच्छर जनित बीमारियों पर काबू पाने के लिए मलेरिया विभाग की कई टीमें गांव में भेजी गईं। टीमों ने सुबह को एंटी लार्वा का छिड़काव कराया तो शाम को दूसरी टीम ने गांव में फागिंग की, ताकि मच्छरों का खात्मा हो सके। इस वक्त मच्छर जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। जिले के तमाम गांवों में मच्छर जनित बीमारियां फैली हुई हैं तो बुखार तो हर गांव में फैला है। इसी तरह से इस्लामनगर ब्लॉक क्षेत्र के गांव जगत पीपरी में डेंगू फैलने से तमाम लोग इसकी जद में आ चुके हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.