Badaun News: छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
बदायूं, सितम्बर 26 -- Badaun News: बिल्सी। क्षेत्र के गांव खितौरा स्थित एक इंटर कॉलेज से पढ़ाई कर साइकिल से अपने गांव लौट रही दो छात्राओं के साथ रास्ते में बाइक सवार दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद छात्राओं ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने बिल्सी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। परिजनों के मुताबिक दोनों छात्राएं कॉलेज से छुट्टी के बाद साइकिल से अपने गांव वापस लौट रही थीं। गांव के निकट पहुंचने पर बाइक सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और कथित रूप से छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं के विरोध करने पर दोनों युवक मौके से चले गए। यह भी पढ़ें- Amroha News: स्कूटी सवार छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया घर पहुंचने के बाद छात्राओं ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.