Badaun News: छत से बिजली के पोल पर तार ठीक करते समय करंट से युवक की मौत
बदायूं, अगस्त 12 -- Badaun News: बदायूं। छत से बिजली के पोल पर तार ठीक करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिवार के लोग उसे चंदौसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: जर्जर तार टूटकर गिरने के बाद भी चलती रहती बिजलीघटनास्थल का विवरण मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव कनुआखेड़ा का है। यहां के रहने वाले जगवीर पुत्र स्वर्गीय ओमपाल घर की छत से बिजली के पोल पर तार ठीक करने के लिए चढ़े थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिवार के लोग उन्हें तत्काल चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले आए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.