Badaun News: छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान छात्र ने तोड़ा दम
बदायूं, अगस्त 3 -- Badaun News: सैदपुर/वजीरगंज, हिटी। छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए बीएससी नर्सिंग के एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। कई दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया। शव गांव पहुंचने पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा का है। यहां के रहने वाले 21 वर्षीय अंशु पाल पुत्र परमेश पाल बरेली में अपने ननिहाल में रहकर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे थे। वह अंतिम सेमेस्टर के छात्र थे। परिजनों के अनुसार, पिछले मंगलवार को वह किसी कारणवश छत से गिर गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था।इलाज के दौरान शनिवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.