बदायूं, अगस्त 30 -- Badaun News: उझानी। क्षेत्र में सेना के जवान की चोरी गई बुलेट का मामला थोडी देर बाद ही सुलझ भी गयाद्ध फौजी ने खुद ही हिम्मत दिखाते हुए चोर को बुलेट समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया कर इलाके के ही एक गांव का बताया जाता है। इलाके के गांव मुरावन नगला गांव निवासी मनोज पुत्र लालाराम भारतीय सेना में तैनात है, छुट्टी पर घर आए थे। शनिवार को वह कक्षा तीन के छात्र भतीजे वंश को कैप्टन गजराज सिंह इंटर कॉलेज फूलपुर स्कूल छोड़ने आए थे। स्कूल के बाहर खड़ी उनकी बुलेट को इलाके के ही एक गांव का युवक चोरी कर भाग रहा था।बाइक चोरी होने के बाद मनोज ने हार नहीं मानी और अपने स्तर से चोर की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर पता चला कि आरोपी बुलेट लेकर फूलपुर की तरफ गया है। सूचना मिलते ही फौजी मनोज ने दौड़ लगाई और फूलपुर के...