Badaun News: चोर को दौड़ाकर पकडा, सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस
बदायूं, जुलाई 17 -- Badaun News: बदायूं। मूंगफली विक्रेता का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक चोर को भीड़ ने दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसका सिर मुंडवाकर सड़क पर जुलूस निकाला गया। मॉब लिंचिंग जैसी इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मूंगफली विक्रेता की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जबकि भीड़ के कब्जे में आने के बावजूद अज्ञात में मुकदमा दर्ज होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहा है。
घटना का विवरण मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी का है। यहां उघैती थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी गिर्राज पुत्र ज्ञान सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 15 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे वह नूरपुर पिनौनी चौराहे पर ठेला लगाकर मूंगफली बेच रहे थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.