Badaun News: चोरों ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त कर चोरी किया तेल
बदायूं, जुलाई 24 -- Badaun News: वजीरगंज, संवाददाता। क्षेत्र में एक बार फिर चोरों ने ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए 250 केवीए के ट्रांसफार्मर से तेल और जरूरी सामान चोरी कर लिया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। कस्बे में चोरों ने एक बार फिर बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। बुधवार की रात 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज के तहत गौरव वार्ष्णेय आइस फैक्ट्री के सामने स्थापित 250 केवीए ट्रांसफार्मर का परिवर्तक खोलकर उसमें भरा तेल, एलटी रॉड और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरी के दौरान ट्रांसफार्मर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।बताया गया कि इसी स्थान पर इससे पहले 14 फरवरी को भी चोरों ने 250 केवीए ट्रांसफार्मर का परिवर्तक खोलकर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। एक ही स्थान पर दूसरी बार हुई इस घटना से बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.