बदायूं, अक्टूबर 27 -- Badaun News: अलापुर। थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी मुनेन्द्र पुत्र कृपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी के खिलाफ पहले से बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज था। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में एक और धारा बढ़ाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह भी पढ़ें- Badaun News: चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Darbhanga News: चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...