Badaun News: चोरी की बाइक के पुर्जों समेत दो आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, अगस्त 27 -- Badaun News: बदायूं। उझानी कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक के पुर्जों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया दोनों को रामपाल यादव की मार्केट स्थित एक दुकान से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उनके कब्जे से एचएफ डीलक्स बाइक संख्या यूपी26आर2123 के पुर्जे बरामद हुए। बरामदगी के संबंध में उझानी कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस अब बरामद बाइक के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.