Badaun News: चोरी की ई-रिक्शा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बदायूं, जुलाई 29 -- Badaun News: कुंवरगांव, संवाददाता। घर के बाहर खड़ी ई-रिक्शा चोरी होने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की गई ई-रिक्शा भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला कुवरगांव थाना क्षेत्र का है। कस्बे के वार्ड नंबर-7 निवासी राकेश साहू की ई-रिक्शा 27 जुलाई की रात घर के बाहर से चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गंगा एक्सप्रेस-वे के ग्राम मोहद्दीननगर स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी कर सूरज निवासी कुवरगांव, गुड्डू निवासी कुवरगांव और राजकुमार निवासी ग्राम कुंडरा, थाना बिनावर को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Kishanganj News: घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.