बदायूं, जुलाई 28 -- Badaun News: बदायूं, संवाददाता। जिले में बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र अलापुर की टीम ने गांव कुंडेली में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पांच उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते और मीटर बाईपास कर विद्युत चोरी करते हुए पकड़े गए। विभाग ने सभी के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को चेकिंग के दौरान की गई कार्रवाई के बारे में अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में कई स्थानों पर चेकिंग की गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी अमित कुमार, संविदाकर्मियों व विभागीय टीम ने गांव कुंडेली में कई घरों की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि मीटर बाईपास कर अवैध तरीके से बिजली का उपभोग होता मिला। मौके पर भीड़...