बदायूं, जुलाई 8 -- Badaun News: मूसाझाग, संवाददाता। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान बिनावर थाना क्षेत्र के गांव रफियाबाद निवासी प्रशांत के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक संजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मनिकापुर अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान वह बाइक के कागजात, हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं दिखा सका। संदेह होने पर पुलिस उसे थाने ले आई। यह भी पढ़ें- Amroha News: चोरी की बाइक के साथ युवक को गिरफ्तार जेल भेजा बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन स्वामी से संपर्क किया।उसने बताया कि वह बरेली जिले...