बदायूं, अगस्त 24 -- Badaun News: चीनी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के बीच कालाबाजारी की आशंका को देखते हुये जिला प्रशासन पूरी तरह सख्त है। डीएम अवनीश राय ने जमाखोरों पर लगाम कसने के लिए अधिकारियों को छापेमारी करने के निर्देश दिये हैं। चीनी के भाव में हो रही वृद्धि के चलते लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। चीनी महंगी होने के चलते मिठाईयां महंगी हो रही हैं, वहीं चाय विक्रेता भी चाय के रेट बढ़ाने के चक्कर में हैं। इधर चीनी के बढ़ने भाव के बीच कुछ किराना व्यापारियों ने चीनी की सप्लाई रोकना शुरू कर दी हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस बारे में डीएम अवनीश राय ने अधिकारियों को निर्देशित कर दिया है। डीएम ने कहा कि शहर से लेकर तहसीलों एवं देहात क्षेत्र में चीनी के जमाखोरों पर कार्रवाई की जायेगी। डीएम ने कहा कि निर्धारित दर पर चीनी बिक...