Badaun News: चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल रहीं राधिका
बदायूं, जुलाई 23 -- Badaun News: बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर पर संचालित आर्य संस्कार शाला गुरुकुल में चल रही बच्चों की प्रतियोगिताओं के तीसरे दिन बुधवार को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए निर्धारित 30 मिनट के भीतर विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में राधिका आर्य ने प्रथम, उर्वशी आर्या ने द्वितीय तथा सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन आचार्या तृप्ति आर्य एवं कुमारी तानिया आर्य ने किया। आचार्य संजीव रूप ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का विकास करना है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को एक विशेष समारोह आयोजित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.