Badaun News: चितरी घाट पर स्नान के दौरान युवती नदी में डूबी, दूसरे दिन भी तलाश जारी
बदायूं, नवम्बर 26 -- Badaun News: मेला देखने और स्नान करने परिवार के साथ नदी घाट पर पहुंची युवती गहरे पानी में डूब गई। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन भी युवती का कोई सुराग नहीं लगा है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर नदी में तलाश कर रहे हैं। हजरतपुर थाना क्षेत्र की तहसील दातागंज के ग्राम चितरी स्थित नदी घाट पर स्नान के दौरान युवती के डूबने का हादसा हुआ। युवती की पहचान हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चंगासी निवासी बबीता 18 वर्ष पुत्री गंगाधर के रूप में हुई है। बबीता परिवार के साथ मेला देखने और स्नान करने के लिए घाट पर आई थी। यह भी पढ़ें- Badaun News: परिवार के साथ गंगा स्नान करने आई युवती डूबी तलाश जारी वह चार भाई-बहनों में थी। नहाते समय पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने से वह तेज धारा में बह गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.