Badaun News: चावल के गोदाम से बोरे चोरी करने के मामले में तीन पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 30 -- Badaun News: चावल के गोदाम से बोरे चोरी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दुकानदार ने अपने यहां काम करने वाले दो कर्मचारियों पर चोरी करने और चोरी का चावल जाकिर को बेचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बुधबाजार निवासी राविन अग्रवाल पुत्र अशोक कुमार की अग्रवाल इंटरप्राइजेज नाम से चावल की दुकान है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दानवीर पुत्र दाताराम निवासी मोहल्ला बड़ा परा, कस्बा दातागंज और धीरेन्द्र पुत्र ओमप्रकाश कश्यप निवासी गांव सलेमपुर, थाना दातागंज उनकी दुकान पर काफी समय से काम कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों कर्मचारी गोदाम से चावल के बोरे चोरी कर रहे थे। स्टॉक का मिलान करने पर कई बोरे कम मिले। इसके बाद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.