बदायूं, अगस्त 7 -- Badaun News: बिसौली, संवाददाता। किसान ने चार लाख वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की पहचान के साथ ही परिजन मौके पर पहुंच गए। घटना के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ट्रांसमिशन का कोई भी अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचाने के कारण छह घंटे बाद भी शव को नीचे नहीं उतारा जा सका है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट गांव निवासी रूपराम उर्फ नन्ने 40 वर्ष पुत्र पान सिंह ने परिवारिक कलह के चलते गांव फिरोजपुर और हुसैनपुर के जंगल में हाईटेंशन लाइन के टॉवर से लटककर जान दे दी। फिरोजपुर गांव के निवासी अखिलेश नाम के युवक को हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर फंदे से लटका देखा तो पुलिस को जानकारी दी। टॉवर पर शव लटकने की जानकारी मिलने के कुछ देर बाद इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा घटनास्थल पर...