बदायूं, अक्टूबर 3 -- Badaun News: नगर के दबतोरी रोड पर नारायण क्लिनिक के सामने गाय करीब चार से पांच फीट गहरे नाले में गिरकर फंस गई। उसका आधे से अधिक शरीर, धड़ और पैर कीचड़ में धंस गए। काफी प्रयास के बावजूद गाय बाहर नहीं निकल सकी और पूरी रात नाले में फंसी रही। शुक्रवार सुबह दबतोरी रोड पर टहलने निकले लोगों की नजर नाले में फंसी गाय पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल तहसील प्रशासन और डायल 112 को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एसडीएम प्रियंका गोयल के निर्देश पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। वहीं गौरक्षक दल के विभु शर्मा, अमर कुमार और उनके सहयोगियों ने भी पहुंचकर रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया।

गाय के रेस्क्यू अभियान करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद टीम ने गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया।...