बदायूं, अगस्त 6 -- Badaun News: बदायूं/ इस्लामनगर। पशुओं का चारा काटते समय मशीन के इंजन और पट्टे की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम बचा हुआ है। हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव लश्करपुर ओइया में हुआ। यहां की रहने वाली विमलेश 29 वर्ष पत्नी अनिल गुरुवार को घर पर पशुओं के लिए चारा काट रही थीं।

हादसे का विवरण इसी दौरान चारा मशीन का इंजन चालू होने पर वह इंजन और मशीन को जोड़ने वाले पट्टे की चपेट में आ गईं। तेज गति से घूम रहे पट्टे में फंसने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद गांव में श...